पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रणजी का रण: दूसरे दिन कर्नाटक के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने दिखाया दम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैदराबाद। महाराष्ट्र की पहली पारी के 305 रनों के जवाब में कर्नाटक की टीम ने ठोस शुरुआत करते हुए बिना विकेट खोए 230 रन बना लिए है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक कर्नाटक की टीम महाराष्ट्र की पहली पारी में बनाए गए रनों से 75 रन पीछे है जबकि अभी उसके सभी विकेट शेष हैं।
कर्नाटक की पारी के हीरो रहे सतीश और राहुल। सतीश शानदार बल्लेबाजी करते हुए 117 रन बनाकर नाबाद रहे। जबकि राहुल अपने शतक से महज 6 रन दूर हैं। ओपनिंग करने उतरे रॉबिन उथप्पा परेशानी के चलते 10 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक सतीश 117 और राहुल 94 रन बनाकर नाबाद हैं।
पहले दिन के स्कोर से 5 विकेट पर 272 रनों से आगे खेलने उतरी महाराष्ट्र की टीम अपने कुल स्कोर में मात्र 33 रन जोड़कर आउट हो गई। पहले दिन के नाबाद बल्लेबाज बावने बिना खाता खोले ही 89 रनों पर चलते बने। वहीं पहले दिन के दूसरे नाबाद बल्लेबाज अतितकर ने अपनी पारी 29 रनों से बढ़ाकर 50 तक ले गए।
दूसरे दिन महाराष्ट्र का कोई भी बल्लेबाज कर्नाटक के गेंदबाजों के सामने नहीं टिक सका और पूरी टीम महज 33 रन बनाकर ढ़ेर हो गई।
कर्नाटक की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कप्तान विनय कुमार, अभिमन्यु मिथुन और अरविंद ने 3-3 खिलाड़ियों को आउट किया, जबकि नायर एक विकेट लेने में सफल रही।