पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रणजी का रण: खिताबी भिड़ंत में आमने-सामने महाराष्ट्र और कर्नाटक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैदराबाद। रणजी के रण में महाराष्ट्र और कर्नाटक की टीमों के बीच फाइनल की जंग शुरू हो चुकी है। हैदराबाद में उप्पल के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में महाराष्ट्र की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
शुरुआती झटकों से उबरते हुए महाराष्ट्र की टीम ने पहले दिन की समाप्ति पर 5 विकेट के नुकसान पर 272 रन बना लिए हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने तक बावने 89 रन और अतितकर 29 रन बनाकर नॉट आउट थे। इनके अलावा सीजी खुराना ने 64, जाधव ने 37 और कप्तान मोटवानी ने 17 रन बनाए। भारतीय अंडर-19 के कप्तान विजय जोल महज 5 रन बनाकर अरविंद की गेंद पर आउट हो गए।
कर्नाटक की तरफ से अभिमन्यु मिथुन ने 2, कप्तान विनय कुमार, अरविंद और नायर ने 1-1 खिलाड़ियों को आउट किया।
महाराष्ट्र टीम की कोशिश होगी कि रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट का फाइनल जीतकर पिछले 7 दशक का खिताबी सूखा खत्म किया जाए। महाराष्ट्र 1940-41 में अंतिम बार रणजी का चैंपियन बना था, जबकि कर्नाटक 1998-1999 में आखिरी बार खिताब जीतने मे सफल रहा था।
दोनों टीमों का इस सत्र में जिस तरह से प्रदर्शन रहा है उसे देखते हुए फाइनल में दोनों के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है।
आगे की स्लाइड में क्लिक कर पढ़ें खिताब की प्रबल दावेदार महाराष्ट्र की टीम...