पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Yuvraj Singh, Gautam Gambhir Latest News In Hindi

युवराज ने तूफानी शतक ठोंक दिया करारा जवाब, उड़ाए पांच छक्के और 14 चौके

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला. वर्ल्ड कप संभावितों से नजरअंदाज किए गए स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह ने 14 चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए तूफानी 130 रन ठोक डाले। उनकी शतकीय पारी की बदौलत पंजाब ने हरियाणा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप-बी मैच में अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 330 रन बनाकर घोषित कर दी। हरियाणा ने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट खोकर 26 रन बना लिए हैं।
13 रन देकर झटके तीन विकेट
तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने पांच ओवर में मात्र 13 रन देकर तीनों विकेट झटक लिए। पंजाब ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 21 रन से आगे खेलना शुरू किया। पंजाब की पारी का आकर्षण युवराज (130) का शतक और अमितोज सिंह (65) का अर्धशतक रहा।
160 गेंदों में 130 रन
युवराज ने 160 गेंदों में 14 चौके और पांच छक्के उड़ाकर दिखाया कि उनमें अभी दम बाकी है। युवराज का यह 21वां प्रथम श्रेणी शतक था। अमितोज ने 149 गेंदों में छह चौके लगाए।