पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Marylebone Cricket Club To Try Red Card System In Order To Curb Excessive Sledging In Cricket

फुटबॉल की तरह क्रिकेट में रेड और येलो कार्ड: 'बैड ब्वॉयज' को सबक सिखाने की तैयारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंदन. क्रिकेट में भी फुटबॉल और हॉकी की तर्ज पर रेड और येलो कार्ड दिखाने की तैयारी चल रही है। इंग्लैंड के मैरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने अंपायर्स के लिए कार्ड सिस्टम अपनाने का फैसला किया है। मिसबिहेव करने पर प्लेयर्स को रेड कार्ड दिखाकर फील्ड से बाहर कर दिया जाएगा या 10 ओवर के लिए पेनल्टी बॉक्स में भेज दिया जाएगा। किस तरह की मिलेगी पेनल्टी...
- अंपायर्स को धमकी देने, मैदान पर मारपीट, वॉयलेंस या गाली-गलौच करने पर अंपायर तुरंत रेड कार्ड दिखाकर खिलाड़ी को मैदान से बाहर कर सकेगा।
- इसके साथ ही 5 रन की पेनल्टी भी दी जाएगी।
- इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के कोड ऑफ कंडक्ट में इसे लेवल-4 का वॉयलेशन माना जाएगा। एमसीसी अभी इसे क्लब, यूनिवर्सिटी और स्कूल लेवल पर शुरू करेगी।
कार्ड क्यों?
- एमसीसी ने कहा कि वह यह कदम इसलिए उठाने जा रहा है, ताकि कुछ दिनों बाद जुर्माना लगाने की बजाय प्लेयर को उसके खराब बर्ताव के लिए मैदान पर ही सजा दी जा सके।
- इंग्लैंड में पिछले साल कम से कम पांच मैच प्लेयर्स के खराब बर्ताव के चलते रद्द करने पड़े थे।
- एमसीसी ने वर्ल्ड लेवल पर अंपायर्स एसोसिएशन से डिस्कस कर यह कोड ऑफ कंडक्ट बनाया है।
क्या है आईसीसी का रूल

- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और आईसीसी में इस तरह के वॉयलेशन पर मैच फीस में कटौती होती है। स्थिति बहुत गंभीर होने पर बैन भी लगाया जा सकता है।
- पिछले साला गाबा में पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के मार्क क्रैग पर बॉल फेंकने के कारण ऑस्ट्रेलियाई फास्ट बॉलर मिशेल स्टार्क पर 50 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया था।

एमसीसी ने क्या कहा?

एमसीसी के लीगल हेड फ्रेजर स्टुअर्ट ने कहा, "हम देख रहे हैं कि क्रिकेट में प्लेयर्स का बर्ताव लगातार बदतर होता जा रहा है, जिसका इंग्लैंड सबसे ज्यादा शिकार है। इसे रोकने के लिए ही हम ये रूल लागू करना चाहते हैं।"
खबरें और भी हैं...