खेल डेस्क। भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड से 0-3 से हार गई है, जबकि पांचवा मैच अभी खेला जाना बाकी है। सीरीज जीतने के बाद न्यूजीलैंड के रॉस टेलर ने टीम की रणनीति का खुलासा करते हुए कहा कि हमने भारतीय गेंदबाजी के खिलाफ प्लॉन किया था।
रॉस टेलर ने कहा कि उनकी टीम ने सिर्फ इस बात पर फोकस किया था कि किसी भी कीमत पर भारतीय स्पिनर्स को विकेट नहीं देना है।
बीच के ओवरों में टेलर और केन विलियम्सन भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द साबित हुए। दोनों ने मध्य के ओवरों में भारतीय गेंदबाजों पर खूब रन बटोरे और अपनी टीम को मजबूत स्कोर की ओर ले गए।
टेलर ने कहा, चौथे वनडे में स्पिनरों को खेलना मुश्किल हो रहा था। रविंद्र जडेजा के पहले कुछ ओवरों में बल्ला गेंद को छू नहीं पा रहा था। उसने बहुत अच्छी गेंदबाजी की और उसे कुछ विकेट मिल जाते तो हमारी लय बिगड़ सकती थी । उन्होंने कहा, मैने भारत और न्यूजीलैंड में खेला है और यहां इतना टर्न नहीं होता कि आप फ्रंटफुट पर खेल सकते । अब हमारी रणनीति बैकफुट पर खेलने की है ।
टेलर ने कहा कि मैने इंटरनेशनल स्तर पर बहुत क्रिकेट खेली है इस लिए मुझे अपनी कमजोरी और मजबूत पक्ष के बारे में पता है।
मौजूदा सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने भारतीय टीम को खासकर गेंदबाजों को एकबार भी सेट होने का मौका नहीं दिया।
आगे की स्लाइड्स में क्लिक कर पढ़ें इन कीवी खिलाड़ियों ने टीम इंडिया को चटाई धूल...