पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • School Kid Hits 255 Runs Off 76 Balls In A T20 Cricket Match

स्कूली बच्चे ने टी-20 मैच में जड़े 255 रन, गेल को पीछे कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में अभिषेक गोस्वामी ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए धमाकेदार 255 रनों की नॉटआउट इनिंग्स खेली। मॉडर्न स्कूल, बारखंभा रोड के लिए ओपनिंग करते हुए अभिषेक ने आंध्रा एजुकेशन सोसाइटी स्कूल, तिलक मार्ग के बॉलर्स की जम कर खबर ली और महज 76 गेंदों पर 27 छक्के और 18 चौकों की मदद से ढाई सौ से ज्यादा रन बना डाले।
इस राइट हैंड बैट्समैन ने पहले विकेट के लिए एकांश (90 रन) के साथ 15.1 ओवर्स में 296 रनों की पार्टनरशिप की, जो अब तक टी-20 क्रिकेट में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। अपने स्कूल के ग्राउंड पर खेलते हुए 17 साल के अभिषेक ने जब यह पारी पूरी की, तो उन्हें खुद इस बात का अंदाजा नहीं था कि पिछले 20 ओवर में क्या होता रहा।
टी-20 क्रिकेट (किसी भी स्‍तर के) में अब तक बने टॉप 5 स्कोर ये हैं-
अभिषेक गोस्वामी - 255
क्रिस गेल - 175*
ब्रेंडन मैक्कुलम - 158*
आरोन फिंच - 156
लूक राइट - 153*