पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • The Fast Bowler Has Not Played Since Phillip Hughes' Tragic Death Two Weeks Ago

PHOTOS: ह्यूज को बाउंसर मारने वाले एबॉट दिखे मैदान पर, शुरू की ट्रेनिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: सिडनी क्रिकेट मैदान पर गेंदबाजी करते सीन एबॉट।
सिडनी. दिवंगत युवा क्रिकेटर फिलिप ह्यूज के सिर में बाउंसर मारने वाले सीन एबॉट सोमवार को सिडनी क्रिकेट मैदान पर अपनी टीम न्यू साउथ वेल्स के अन्य खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करते दिखाई दिए। एबॉट ने गेंदबाजी भी की। शेफिल्ड शील्ड टूर्नामेंट के तहत सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर एबॉट की बाउंसर गेंद पर ही साउथ आस्ट्रेलिया टीम की ओर से बल्लेबाजी कर रहे 25 वर्षीय ह्यूज को चोट लगी थी, जिसके बाद इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई थी।

न्यू साउथ वेल्स के एक प्रवक्ता ने बताया, "टीम सहित एबॉट भी इस सदमें से नहीं उबर सके हैं और सभी खिलाड़ी एक-दूसरे को इस हादसे के बाद आगे बढ़ने में मदद कर रहे हैं।" बता दें कि टीम के सभी सदस्य ह्यूज के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मैक्सविले गए थे। एबॉट अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए थे।
आगे क्लिक कर देखें, एबॉट की तस्वीरें