पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Shane Warne Appointed As Spin Bowling Coach Of Australia

ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर होंगे अब और घातक, कलाइयों का जादूगर करेगा ट्रेंड

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेलबर्न। पूर्व महान ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वार्न को बांग्लादेश में मार्च में होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्पिन कोच बनाया गया है। ऑस्ट्रेलियाई टी-20 टीम 9 मार्च से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेलने के बाद बांग्लादेश जाएगी।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि 44 वर्षीय वार्न मुख्य कोच डेरेन लीमैन के साथ सलाहकार की भूमिका में होंगे। वह स्पिनरों को कोचिंग देंगे।
मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान लीमैन ने कहा, हर विभाग में विशेषज्ञों से कोचिंग लेने का हमारी टीम को फायदा मिलेगा। हम समय समय पर खिलाड़ियों को यह सहयोग मुहैया कराते रहेंगे।
वार्न के बारे में पूछे जाने पर लीमैन ने कहा, स्पिनरों के लिए शेनवार्न से बेहतर और कोच कोई नहीं हो सकता। वह कुदरती प्रतिभा के धनी क्रिकेटर रहे हैं। उनका स्पिन गेंदबाजी से लगाव अभी बिल्कुल वैसा ही है जैसा टीम में खेलने का दौरान हुआ करता था। वह हमारे लिए बखूबी स्पिनर तैयार कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में होने वाले टी-20 विश्वकप में स्पिनरों की भूमिका अहम रहेगी। ऐसे में वार्न हमारे स्पिन विभाग को और अधिक शार्प कर सकते हैं।
आगे की स्लाइड में क्लिक कर पढ़ें कहा तकनीक और मानसिकता पर करेंगे फोकस...