पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Shikhar Dhawan Happy For His Batting Against Australia In First World Cup Warm up Match

गेंद मेरे बल्ले पर आ रही थी और मैंने अच्छे शॉट्स लगाए : धवन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एडिलेड. ऑस्ट्रेलिया में पिछले दो महीनों में दूसरी बार अर्धशतक लगाने वाले टीम इंडिया के आक्रामक बल्लेबाज शिखर धवन अपनी पारी से काफी खुश हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप के पहले वार्म-अप मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 71 गेंदों में 59 रन बनाए। रविवार को धवन आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी करते दिखाई दिए। मैच समाप्ति के बाद धवन ने कहा, "गेंद मेरे बल्ले पर आ रही थी। यह बहुत खुशी की बात है। मैं रन बनाने से अधिक इसी बात से खुश हूं। मैं जहां-जहां शॉट्स लगाना चाहता था, वहां-वहां शॉट्स लगे। इससे मेरा आत्मविश्वास लौट आया है।"
धवन से उम्मीद जगी
पहले वार्म-अप मैच में भारत 106 रनों से हार गया, लेकिन धवन की पारी ने भारतीय प्रशंसकों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। लोगों को यह उम्मीद जग चुकी है कि धवन अब वर्ल्ड कप में अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं। धवन ने कहा, "मिशेल मार्श की गेंद पर जो मैंने कवर ड्राइव लगाया, वो मेरा सबसे बेहतरीन शॉट था। वैसे, मैंने कई अच्छे शॉट्स लगाए।" ऑस्ट्रेलिया में अर्धशतक लगाने से उत्साहित धवन ने कहा, "मुझमें रनों की भूख बहुत अधिक है। वो कभी खत्म नहीं होने वाली। मैं हमेशा अधिक रन बनाना चाहता हूं। यह चाहत तब भी रहती है जब में बड़ी पारी नहीं खेल पाता। मैं हमेशा संयम बनाए रखना चाहता हूं। वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करने का मुझे पूरा भरोसा है।"
बिना नतीजे के बल्लेबाजी करता हूं: धवन
धवन ने साथ ही यह भी कहा, "जब मैं बल्लेबाजी के लिए आता हूं तो यह नहीं सोचता कि आज मेरा दिन है या नहीं। मैं बस अपने परफॉर्मेंश पर ध्यान देता हूं। मैं बिना नतीजे के बल्लेबाजी करता हूं। पिछले दो महीने में मैंने ऑस्ट्रेलिया में बहुत कुछ सीखा है और यकीनन इसका फायदा मुझे और टीम को मिलेगा।" धवन ने अपनी तकनीक के बारे में बताया, "मेरी बल्लेबाजी तकनीक में कोई कमी नहीं है। कभी-कभी आप रन नहीं बना पाते, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि तकनीक ही खराब हो।"