पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विंटर ओलंपिक: खेल से पहले उठा करप्शन का मुद्दा, पुतिन ने किया खारिज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोची, रसिया। रसिया के विपक्ष के नेता और भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के प्रचारक अलेक्सई नेवेल्नी ने सोमवार को सोची में करप्शन की ओर इशारा करते हुए एक विस्तृत सीरीज प्रकाशित करने के लिए एक वेबसाइट शुरू की है।
7 फरवरी से 23 फरवरी तक चलने वाले विंटर ओलंपिक में रसिया 51 बिलियन डॉलर खर्च करेगा, जो अभी तक का सबसे महंगा ओलिंपिक होगा।
वेबसाइट Sochi.FBK.info पर मीडिया रिपोर्ट्स और एक्टिविस्टों के एनालिसिस के साथ नेवेल्नी की खुद इनवेस्टीगेशन्स के आधार पर सोची के करप्शन को वेबसाइट पर डाला गया है।
पिछले साल मास्को के मेयर चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे नेवेल्नी ने कहा कि केवल एथलीट ही सोची में प्रतिस्पर्धा में नहीं शामिल हैं बल्कि अधिकारियों और व्यापारियों ने भी इस खेल में हिस्सा लेकर अपनी आय का स्रोत बढ़ाया।
नेवेल्नी ने दावा किया कि उनके पास करप्शन के पूरे साक्ष्य मौजूद हैं।
पुतिन ने किया आरोपों को खारिज
रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने सोची में नेवेल्नी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि बढ़ी हुई कीमतें निवेशकों की ऑनेस्ट मिस्टेक्स थी।
पुतिन ने कहा कि अगर करप्शन से संबंधित किसी के पास कोई जानकारी है तो वह मुझे दिखाए। टेलीविजन चैनल से इंटरव्यू में पुतिन ने कहा कि यह सिर्फ अटकल बाजी है।
2012 में पेश हुई थी ऑडिट रिपोर्ट
वहीं 2012 में रसियन ऑडिट चेंबर की रिपोर्ट में बताया गया था कि सोची ओलिंपिक की तैयारियों में 15 मिलियन डॉलर की अनुचित लागत राशि का इस्तेमाल किया गया था।
ऑडिट रिपोर्ट के बाद ओलिंपिक कर्मचारियों के खिलाफ कम से कम तीन आपराधिक मामलों की जांच हुई, लेकिन अभी तक उनमें से कोई भी कोर्ट तक नहीं पहुंच सका।
आगे की स्लाइड्स में क्लिक कर देखें सोची में कंस्ट्रक्शन के दौरान ओलिंपिक में तैयारियों की तस्वीरें...