पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sri Lanka Beats Bangladesh In 1st Test Match

बांग्लादेश नहीं झेल सका परेरा का 'बूढ़ा पंच', इतिहास में 36वीं बार हुआ शर्मसार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मीरपुर. महेला जयवर्धने के रिकॉर्ड दोहरे शतक (203*) और स्पिनर दिलरुवन परेरा की घातक गेंदबाजी (109 रन देकर 5 विकेट) के दम पर श्रीलंका ने बांग्लादेश को पारी और 248 रन के अंतर से रौंदा। टेस्ट इतिहास में यह श्रीलंका की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। साथ ही टेस्ट मुकाबलों में यह बांग्लादेश की 36वीं पारी के अंतर से पराजय है।
शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में हुए मुकाबले में श्रीलंका ने पहली पारी 6 विकेट पर 730 रन के योग पर घोषित की थी। पहली पारी में 232 रनों पर ढेर हुई बांग्लादेशी टीम दूसरी इनिंग में 250 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मोमिनुल हक ने 8 चौकों की मदद से 50 रन बनाए, लेकिन वे अपनी टीम को पारी की हार से नहीं बचा सके।
श्रीलंका के लिए दिलरुवन परेरा ने 109 रन के खर्च पर 5 विकेट चटकाए। सुरंगा लकमल ने 39 रन देते हुए 3 बल्लेबाजों को आउट किया। शमिंडा एरांगा और रंगना हेराथ को 1-1 विकेट मिला।
दिलरुवन परेरा पहली पारी में विकेटहीन रहे थे, लेकिन दूसरी पारी में 5 विकेट चटकाकर उन्होंने कसर पूरी कर दी।
इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की लीड ले ली। अगला मैच 4 फरवरी से चटगांव में खेला जाएगा।
श्रीलंका के धुरंधरों ने इस जीत में कई रिकॉर्ड भी बनाए। आगे क्लिक कर तस्वीरों में देखिए, कैसे बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने रचा इतिहास...