पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • England In Sri Lanka ODI Series 4th ODI Result

चौथे वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया, संगकारा बने मैन ऑफ मैच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलंबो. मैन ऑफ मैच कुमार संगकारा की 86 रन की बेहतरीन पारी और कप्तान एंजेलो मैथ्यूज के नाबाद 51 रन की बदौलत श्रीलंका ने इंग्लैंड को चौथे वनडे मैच में छह विकेट से हराकर सात मैचों की सीरीज में 3-1 की मजबूत बढ़त बना ली। इंग्लैंड ने 50 ओवर में 265 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया, लेकिन पिछले मैच में 13 हजार रन पूरे करने वाले संगकारा ने मैच विजयी पारी खेलते हुए 105 गेंदों में सात चौकों की मदद से 86 रन बनाकर श्रीलंका को जीत दिला दी। श्रीलंका ने 49.4 ओवर में चार विकेट पर 267 रन बनाए।
संगकारा चौथे विकेट के रूप में जब आउट हुए, उस समय श्रीलंका का स्कोर 214 रन था। संगकारा ने कुशल परेरा (31) के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 रन और पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने (44) के साथ तीसरे विकेट के लिए 96 रन जोड़े। संगकारा ने फिर कप्तान एंजेलो मैथ्यूज के साथ पांचवें विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की। संगकारा के आउट होने के बाद मैथ्यूज ने थिरिमाने (19*) के साथ पांचवे विकेट के लिए 8.3 ओवर में 53 रन की साझेदारी की।
आगे क्लिक कर देखें, तस्वीरों में मैच का रोमांच