पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लिटिल मास्टर ने दिया सक्सेस फंडा,फिसड्डी पुणे का हो जाएगा कायाकल्प!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईपीएल-6 अब धीरे-धीरे अपने मुकाम की ओर बढ़ रहा है। चार अप्रैल से शुरु हुए मैचों में अब तक कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं और अब सभी की निगाहें प्ले ऑफ पर लगी हुई हैं।
अब तक जहां राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने खेल से सभी का दिल जीता है। टीम में हालाकि बहुत ज्यादा स्टार प्लेयर तो नहीं लेकिन फिर भी इन दोनों टीमों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से प्ले ऑफ की उम्मीदें कायम रखी हैं।
वहीं दूसरी ओर कई स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी के बाद भी पुणे वॉरियर्स इस आईपीएल में सबसे फिसड्डी साबित हुई है। अब तक 14 मैचों में 12 में हारकर प्वाइंट्स टैली में यह टीम सबसे नीचे है।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने पुणे की इस दुर्दशा के लिए नामी खिलाड़ियों को जिम्मेदार बताते हुए टीम को सक्सेस टिप्स दिए हैं।
क्या हैं वो सक्सेस टिप्स जिनके आधार पर पुणे की टीम का हो सकता है कायाकल्प जानिए आगे की तस्वीरों में....