(उमेश यादव की पत्नी तान्या।)
नई दिल्ली. टीम इंडिया के कप्तान
महेंद्र सिंह धोनी को उनकी कुर्सी के लिए कोई चुनौती मिले या न मिले, उनकी पत्नी को फैशन के मामले में कड़ी टक्कर मिल रही है। तेज गेंदबाज उमेश यादव की पत्नी तान्या ने अपनी कलाई पर उनके नाम का टैटू गुदवाया है। इससे पहले यह 'रिकॉर्ड' सिर्फ कप्तान धोनी की पत्नी साक्षी के नाम था, जिन्होंने अपनी गर्दन पर माही गुदवाया था। अब तान्या उन्हें टक्कर दे रही हैं।
तान्या ने अपने सोशल नेटवर्किंग एकाउंट पर अपने टैटू वाली फोटो पोस्ट की है। तान्या और उमेश की शादी 2013 में हुई थी। तान्या दिल्ली की रहने वाली हैं और फैशन डिजाइनिंग में रुचि रखती हैं।
2012 में गुदवाया था साक्षी ने 'माही'
साक्षी धोनी ने 2012 में अपनी गर्दन पर 'माही' गुदवाया था। उन्होंने भी अपने
ट्विटर एकाउंट पर टैटू की फोटो अपलोड कर धोनी के प्रति अपना प्यार जताया था।
आईपीएल मैचों के दौरान उनका टैटू काफी चर्चा में रहा।
मिसेज धवन भी हैं 'टैटू लेडी'
अपने पति का नाम गुदवाने का कारनामा भले ही साक्षी और तान्या ने किया है, लेकिन टीम इंडिया की पहली टैटू लेडी रहीं आयशा धवन। आयशा और धवन की शादी 2012 में हुई थी। आयशा के एक हाथ में ओम और दूसरे पर उनकी बेटी रिया के नाम का टैटू है।
आगे क्लिक कर तस्वीरों में देखिए, स्पोर्ट्स वर्ल्ड की वो पत्नियां व गर्लफ्रेंड्स जिन्होंने गुदवाया है टैटू