पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दूसरे T20 के लिए रांची पहुंची टीम, एयरपोर्ट पर ऐसे हुई धोनी-युवी की चेकिंग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. श्रीलंका के खिलाफ दूसरे मैच के लिए टीम इंडिया बुधवार को रांची पहुंच गई है। इससे पहले मुंबई एयरपोर्ट पर क्रिकेटर्स को चेकिंग से गुजरना पड़ा। धोनी के अलावा युवराज सिंह और आर. अश्विन की भी चेकिंग की फोटोज सामने आई हैं। टी20 सीरीज का दूसरा मैच 12 फरवरी को यहां खेला जाएगा। क्रिकेटर्स को देखने उमड़े फैन्स...
- अपने फेवरेट क्रिकेटर को देखने के लिए रांची एयरपोर्ट पर फैन्स की जबरदस्त भीड़ थी।
- फैन्स यहां क्रिकेटर्स की फोटो क्लिक कर रहे थे। इंडिया के साथ श्रीलंकाई टीम भी यहां पहुंच चुकी है।
- बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दोनों टीमों के खिलाड़ी बस में सवार होकर होटल रेडिसन ब्लू के लिए रवाना हो गए।
- धोनी अपनी हमर से घर चले गए। उन्हें रिसीव करने एयरपोर्ट पर उनके पिता पहुंचे थे। साथ में बेटी जिवा भी थी।
भारत के लिए करो या मरो की स्थिति
- पुणे में पहले टी20 में इंडियन बैट्समैन के खराब प्रदर्शन से टीम इंडिया ये मैच 5 विकेट से हार गई थी।
- इसके साथ ही वो तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से पीछे है। इस मैच में टीम इंडिया करो या मरो की स्थिति में है।
- सीरीज बचाने के लिए उसके लिए ये मैच जीतना जरूरी है। इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी भारत अपने घर में ही 2-0 से टी20 सीरीज हार चुका है।
मिलेगा जबरदस्त सपोर्ट
- रांची धोनी का होमग्राउंड है। इससे यहां उन्हें और टीम मेंबर्स को क्राउड का जबरदस्त सपोर्ट मिलेगा।
- मैच में धोनी को चीयर करने के लिए उनकी पत्नी साक्षी भी स्टेडियम में नजर आ सकती हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें एयरपोर्ट पर टीम इंडिया और होटल में इंडिया के वेलकम की फोटोज...
खबरें और भी हैं...