रांची. दूसरे टी20 खेलने के लिए बुधवार को टीम इंडिया के यहां पहुंचते ही बीसीसीअाई के ज्वाइंट सेक्रेटरी अमिताभ चौधरी ने अपने घर पर खिलाड़ियों को पार्टी दी। इसमें धोनी बेटी जिवा और अपने पेरेंट्स के साथ पहुंचे। धोनी की पत्नी साक्षी इस पार्टी में नजर नहीं आईं। कौन-कौन क्रिकेटर पहुंचे पार्टी में...
- रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, टीम के असिस्टेंट कोच संजय बांगड़ सहित कई क्रिकेटरों ने पार्टी का लुत्फ उठाया।
- युवराज सिंह और सुरेश रैना जैसे स्टार क्रिकेटर्स के साथ पार्टी में मौजूद लोगों ने कई फोटोज खिंचवाईं।
- इससे पहले एयरपोर्ट पर हरभजन सिंह दो देखकर फैन्स 'भज्जी-भज्जी' चिल्ला रहे थे।
- भज्जी ने भी अपने फैन्स को निराश नहीं किया और एयरपोर्ट पर डांस किया और अपनी बॉडी भी दिखाई।
धोनी होटल की बजाय गए घर
- सभी प्लेयर्स होटल रेडिसन ब्लू में ठहरे हैं। इनमें टीम इंडिया के डायरेक्टर रवि शास्त्री अौर सिलेक्टर विक्रम राठौड़ भी शामिल हैं।
- होटल में दोनों टीमों के खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
- वहीं, धोनी एयरपोर्ट से सीधे घर के लिए रवाना हो गए।
सभी फोटो: सैयद रमीज।