पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ये हैं धोनी के चहेते, जिनकी वजह से छिनी टीम इंडिया की बादशाहत!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल डेस्क। हैमिल्टन में भारत की टीम लगातार दूसरा मैच न्यूजीलैंड से हार गई है। भारत जिसकी बल्लेबाजी का डंका दुनियाभर में बजता है उसके कुछ बल्लेबाज पिछले कुछ मैचों में ख्याति के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। अगर विराट कोहली को छोड़ दिया जाए तो कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो सका है।
मौजूदा टीम इंडिया में एक या दो बल्लेबाज ही रन बना रहे हैं। शीर्ष और मध्यक्रम लगातार विफल हो रहा है। गेंदबाज भी लय में नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में सोचने वाली बात यह है कि आखिर एक दो खिलाड़ियों के बूते पर कब तक टीम इंडिया वनडे चैंपियन बनी रह सकती थी।
टीम इंडिया की लगातार हार के वैसे तो कई कारण हैं लेकिन इन हार के पीछे कप्तान धोनी के खुद के अपने चहेते खिलाड़ियों का प्रदर्शन है। चाहे फिर वे रैना, जड़ेजा, इशांत या अश्विन ही क्यों न हों। अगर आप इनके पिछले कुछ मैचों में किए गए प्रदर्शन पर नजर डालेंगे तो देखेंगे कि इनका प्रदर्शन बहुत ही साधारण रहा है।
आगे की स्लाइड में क्लिक कर पढ़ें रैना ने पिछले 4 साल से नहीं लगाया कोई शतक...