खेल डेस्क। वनडे रैंकिंग में टॉप रही टीम इंडिया, अपने से कई नंबर नीचे की रैकिंग वाली टीम के सामने संघर्ष करती दिखती है। पूरी टीम एक दो खिलाड़ियों के प्रदर्शन के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। कभी टीम का टॉप ऑर्डर फुस्स हो जाता है तो कभी मध्यक्रम चरमरा जाता है। फ्रंट लाइन गेंदबाज चाहें पेसर हों या स्पिनर लय में नहीं दिखाई पड़ते हैं।
इसके अलावा टीम मैनेजमेंट और कप्तान धोनी अंतिम एकादश में उन खिलाड़ियों को क्यों नहीं रखते हैं जो बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं या फिर उन्हें खुद को साबित करने के लिए एक अदद मौके की तलाश है।
ऐसा भी नहीं है कि टीम की बेंच स्ट्रेंथ कमजोर है। भारतीय टीम के बाहर कई ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ी मौजदू हैं जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने के लिए बेकरार हैं।
भारतीय क्रिकेट को चाहने वाले और प्रशंसक टीम मैनेजमेंट और भारतीय कप्तान धोनी से कुछ सवाल पूंछना चाहते हैं जिनका जवाब धोनी को देना होगा।
आगे की स्लाइड्स में क्लिक कर पढ़ें धोनी से पूछे गए 10 सवाल...