खेल डेस्क। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में लगातार दो मैच हार चुकी है। ऐसे में 25 जनवरी को ऑकलैंड में होने वाले तीसरे मैच में भारतीय टीम की कोशिश होगी कि सीरीज में बने रहने के लिए वह हर हाल में यह मैच जीते।
मौजूदा भारतीय टीम में न्यूजीलैंड के खिलाफ रन बनाने के मामले में टॉप 10 बल्लेबाजों में कोहली के सिवा किसी दूसरे बल्लेबाज का नाम नहीं शामिल है। न्यूजीलैंड के खिलाफ रन बनाने के मामले में विराट कोहली दसवें भारतीय बल्लेबाज हैं। अगर इन दोनों मैचों को छोड़ दिया जाए तो मौजूदा टीम का कोई भी बल्लेबाज रन बनाने के मामले टॉप 10 बल्लेबाजों में नहीं आता है।
स्ट्राइक रेट के मामले में सबसे धांसू स्ट्राइक रेट वीरेंद्र सहवाग का है जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 103.5 की स्ट्राइक से रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में भी वीरू नंबर एक हैं।
आगे की स्लाइड्स में क्लिक कर पढ़ें कौन हैं न्यूजीलैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने वाले 10 भारतीय बल्लेबाज...