पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विराट के फेवरेट क्रिकेटर ने तोड़ा उनका ही रिकॉर्ड, फैन्स ने बताया दूसरा सचिन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मीरपुर. विराट कोहली के फेवरेट यंग क्रिकेटर ने अब उनका ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां अंडर 19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 59 रन की इनिंग खेली। इसके साथ ही वे भारत के लिए अंडर 19 वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बेस्ट बैट्समैन बन गए। क्या था विराट कोहली का रिकॉर्ड...
- अंडर 19 क्रिकेट में विराट ने कुल 978 रन बनाए थे। वहीं, अब सरफराज उनसे आगे निकल गए हैं।
- सेमीफाइनल में 59 रन की इनिंग के साथ ही उन्होंने अंडर 19 में अपने 1000 रन भी पूरे किए।
- अंडर 19 वनडे में 1000 रन बनाने वाले वे चौथे इंडियन और ओवरऑल 18वें बैट्समैन बने हैं।
- सरफराज ने 71 बॉल का सामना करते हुए 6 फोर और एक सिक्स की मदद से 59 रन बनाए।
- इस वर्ल्ड कप के अभी तक अपने 5 मैचों में सरफराज चार हाफ सेन्चुरी (59, 76, 74, 74) लगा चुके हैं।
- सेमीफाइनल में सरफराज और अनमोलप्रीत सिंह (72) ने तीसरे विकेट के लिए 96 रन की पार्टनरशिप की।
फैन्स ने बताया दूसरा सचिन
- सरफराज की इस जबरदस्त इनिंग के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयां मिलने लगी।
- फैन्स ने उन्हें भारतीय क्रिकेट का दूसरा सचिन तक कह दिया। कुछ ने उनकी तुलना विराट कोहली से भी की।
- गौरतलब है कि सरफराज आईपीएल में विराट की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए ही खेलते हैं और विराट भी उनके टैलेंट के कायल हैं।
अंडर 19 वनडे में टॉप रन स्कोरर
प्लेयरमैचरनबेस्ट10050
विजय जोल36140412847
तन्मय श्रीवास्तव341316110211
उन्मुक्त चंद211149122*54
सरफराज खान32100010119
विराट कोहली2897810016
आगे की स्लाइड्स में देखें सरफराज की इनिंग के बाद क्या रहे फैन्स के रिएक्शंस....
खबरें और भी हैं...