खेल डेस्क. अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम पांच विकेट से हार गई, लेकिन मैच के हीरो रहे यंग स्पिनर मयंक डागर। मयंक ने जबरदस्त बॉलिंग करते हुए एक समय 146 के मामूली टारगेट को डिफेंड कर रही टीम इंडिया की मैच में वापसी करवाई थी। वीरेंद्र सहवाग हैं मयंक के मामा...
- 19 साल के हिमाचल प्रदेश के क्रिकेटर मयंक डागर पूर्व इंडियन क्रिकेटर सहवाग के रिलेटिव हैं।
- मयंक की मां और सहवाग कजिन हैं। बैटिंग में सहवाग को अपना आइडियल मानने वाले मयंक ने क्रिकेट के कई टिप्स उनसे लिए हैं।
- मयंक के अनुसार, सहवाग मेरे मामा हैं। वे मेरी मां के कजिन हैं। मैं जब दिल्ली में होता हूं तो उऩसे जरूर बात करता हूं।
- वर्ल्ड कप के लिए आने से पहले भी मैंने उनसे चर्चा की थी। इससे मुझे काफी मदद मिली। उन्होंने कहा था कि सिर्फ अपना नेचुरल गेम खेलो।
लड़कियां हैं दीवानी
- लड़कियां मयंक के लिए क्रेजी हैं। वे उनके लुक्स की तुलना बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन से करती हैं। इसका खुलासा खुद मयंक ने एक इंटरव्यू में किया था।
- मयंक के अनुसार, ‘लड़कियां कहती हैं कि मैं वरुण धवन जैसा दिखता हूं। मुझे उनसे (लड़कियों से) काफी अटेंशन मिलता है।’
- जब आप इस लेवल पर क्रिकेट खेलते हैं, तो कई लोग आपसे बात करना और मिलना चाहते हैं। लेकिन मैं इन सब में नहीं पड़ना चाहता।
वर्ल्ड कप में परफॉर्मेंस
- मयंक को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2016 में सिर्फ तीन मैचों में खेलने का मौका मिला। उन्होंने 8 विकेट झटके।
- फाइनल में जबरदस्त बॉलिंग करते हुए 10 ओवर में सिर्फ 25 रन देकर 3 विकेट लिए। इसमें एक मेडन ओवर भी शामिल है।
- पहले मैच में उनकी इकोनॉमी 3.2 जबकि सेमीफाइनल और फाइनल में उनका इकोनॉमी रेट 2.50 रन प्रति ओवर रहा।
फैमिली बैकग्राउंड
- दिल्ली में पैदा हुए मयंक शिमला के बोर्डिंग स्कूल से पढ़ाई कर रहे हैं।
- उनके दादा स्पोर्ट्समैन रहे हैं और उनके पिता ने भी यूनिवर्सिटी लेवल पर क्रिकेट खेला है। वे फिलहाल दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन में कॉन्ट्रैक्टर हैं।
- मयंक के अनुसार, 'मैं शुरू से ही क्रिकेटर बनना चाहता था और फिर एक स्टार क्रिकेटर मेरी फैमिली में ही है।'
- वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद अब वे 12वीं की पढ़ाई करेंगे।
- वे नॉवेल पढ़ने के शौकीन हैं और इंग्लिश ऑनर्स में ग्रेजुएशन करना चाहते हैं।
- उनकी बड़ी बहन न्यूयॉर्क में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें मयंक डागर की ऑफ द फील्ड कुछ फोटोज...