पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Unmukt Chand' S Unbeaten Hundred Against In T 20 Against Jain Irrigation

उन्मुक्त चंद का धमाल, टी-20 मैच में ठोका नाबाद सैकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई। एक तरफ न्यूजीलैंड गई भारतीय टीम के बल्लेबाज रनों को तरस रहे हैं, मेन बल्लेबाजों के बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं वहीं, दूसरी तरफ भारतीय अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान उन्मुक्त चंद ने ONGC की तरफ से खेलते हुए जैन इरीगेशन के खिलाफ टी-20 मैच में नाबाद शतक ठोक डाला।
दिल्ली के 20 वर्षीय खिलाड़ी उन्मुक्त चंद ने जैन इरीगेशन के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए महज 53 गेंदों में नाबाद 111 रनों की तूफानी पारी खेली।
अपनी इस पारी में उन्मुक्त चंद ने 9 छक्के और 7 चौके जड़े और दूसरे विकेट विकेट के लिए तन्मय श्रीवास्तव के साथ मिलकर अविजित 173 की पारी खेली। इस मैच में तन्मय श्रीवास्तव ने नॉट आउट रहते हुए 57 रनों की पारी खेली।
20 ओवरों में 176 रनों का पीछा करने उतरी ONGC की टीम ने जैन इरीगेशन के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए 16.2 ओवरों में एक विकेट पर 176 रन बनाकर मैच जीत लिया।
इससे पहले मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए जैन इरीगेशन की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। जैन इरीगेशन की तरफ से ओपनर विशांत मोरे ने 54 और मस्नसिंह ने 49 रनों का योगदान दिया।
आगे की स्लाइड में क्लिक कर पढ़ें भारतीय टीम में आने को बेताब हैं उन्मुक्त चंद...