दुबई. टीम इंडिया के लिए बतौर कप्तान शानदार डेब्यू करने वाले
विराट कोहली आईसीसी रैंकिंग में भी चमके हैं। लगातार दो पारियों में सेंचुरी लगाने वाले कोहली 11 स्थान की छलांग लगाकर 16वें पायदान पर पहुंच गए हैं।
कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में हुए पहले टेस्ट मुकाबले में 115 व 141 रन की जुझारू पारियां खेलीं। वे टीम को जीत तो नहीं दिला सके, लेकिन अपने परफॉर्मेंस से उन्होंने करोड़ों दिल जरूर जीत लिए। दो जुझारू सेंचुरी की वजह से उन्हें 703 प्वाइंट्स का फायदा हुआ।
आईसीसी टेस्ट बैट्समैन रैंकिंग में विराट इंडिया के नंबर 1 खिलाड़ी हैं। उनके बाद दूसरी बेहतर रैंकिंग चेतेश्वर पुजारा की है, जो कि 18वें पायदान पर हैं।
इंग्लैंड में रहे थे फ्लॉप
विराट कोहली का प्रदर्शन इंग्लैंड टूर पर खराब रहा था। वे पांच मैचों की 10 पारियों में 13.40 के घटिया औसत से कुल 134 रन बना सके थे, जिसमें उनका हाई स्कोर कुल 39 रन का था। उस परफॉर्मेंस ने उन्हें आईसीसी रैंकिंग में 26वें पायदान पर फेंक दिया था।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले उनकी रैंकिंग 27 थी।
विराट के अलावा इंडियन ओपनर मुरली विजय को भी 8 स्थानों का फायदा हुआ है। अब वे आईसीसी रैंकिंग में 28वें पायदान पर हैं।
टॉप 5 इंडियन बैट्समैन
2. चेतेश्वर पुजारा (वर्ल्ड रैंकिंग - 18)
3. मुरली विजय (वर्ल्ड रैंकिंग - 28)
5. अजिंक्य रहाणे (वर्ल्ड रैंकिंग - 47)
आगे क्लिक कर पढ़िए, वर्ल्ड के नंबर 2 बल्लेबाज बनने की तैयारी में हैं स्टीवन स्मिथ