पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Match Preview: India Vs Australia First Test At Adelaide

धोनी नहीं, विराट होंगे टीम इंडिया के कप्तान, ये पांच कंगारू बन सकते हैं खतरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एडिलेड. फिलिप ह्यूज की मौत के साए के बीच भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। दोनों देशों के बीच चार मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मंगलवार से खेला जाएगा। भारतीय टीम की अगुआई विराट कोहली करेंगे, क्योंकि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाथ की चोट से अभी भी पूरी तरह से उबर नहीं सके हैं। विराट कोहली भारतीय टीम के 32वें कप्तान होंगे।
भारतीय समयानुसार मैच सुबह 5.30 बजे शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच अक्सर कांटे की टक्कर देखने को मिली है। हालांकि, पिछली दो टेस्ट सीरीज अपवाद हैं। 2011-12 में मेजबान ऑस्ट्रेलिया 4-0 से जीता था, जबकि 2013 में भारत ने अपनी मेजबानी में 4-0 से ही जीत दर्ज की थी। इस लिहाज से ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी माना जा रहा है।
चोट से नहीं उबर सके हैं धोनी
महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को अभ्यास किया, लेकिन उनका खेलना तय नहीं है। उनकी हथेली में चोट है। माइकल क्लार्क का खेलना भी संदिग्ध है। उनके खेलने पर मंगलवार को निर्णय होगा। वे मैच से एक दिन पहले होने वाले प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी नहीं आएंगे। उनकी जगह जॉनसन यह जिम्मेदारी संभालेंगे।
भारत को दर्द देने को तैया कंगारू
ऑलराउंडर शेन वाटसन ने कहा, "पिछला सप्ताह ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बहुत मुश्किल रहा, लेकिन हमारी टीम उसी आक्रामकता के साथ खेलेगी, जैसे पहले खेलती रही है। पिछले साल भारत ने हमें 4-0 से हराया था। हमारी टीम इस शर्मनाक हार का बदला लेगी जिससे भारत को भी वही दर्द महसूस हो, जो हमें हुआ था।"
ह्यूज की याद में मैच
> मैच का 25 वर्षीय फिलिप ह्यूज की यादों में डूबा रहना तय है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने उन्हें कई तरह से श्रद्धांजलि देने की तैयारी की है।
> मैच से पहले 63 सेकंड का मौन रखा जाएगा, क्योंकि ह्यूज चोट लगने के वक्त 63 रन पर नाबाद थे।
> ऑस्ट्रेलियाई टीम 408 नंबर की जर्सी पहनेगी, क्योंकि ह्यूज का टेस्ट कैप नंबर 408 था।
> साथी खिलाड़ी और ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन मैच के दौरान अपने बाजू में काली पट्टी बांधेंगे।
> मैच से पहले ह्यूज पर आधारित फिल्म दिखाई जाएगी। इसके बाद 63 सेकंड ताली बजाई जाएगी।
> खेल की शुरुआत बाउंसर से हो सकती है। मर्व ह्यूज का कहना है कि यह ह्यूज को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
> एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया 10 खिलाड़ियों के साथ खेल सकता है। 11वां खिलाड़ी दिवंगत ओपनर फिलिप ह्यूज को दिखाया जाएगा। यानी ऑस्ट्रेलिया 0/1 के स्कोर से पारी शुरू कर सकता है। हालांकि, इसके लिए उसे आईसीसी से अनुमति लेनी होगी।
ये पांच खिलाड़ी पड़ सकते हैं टीम इंडिया पर भारी
कप्तान क्लार्क : एडिलेड में छह शतक और एक हजार से अधिक रन
माइकल क्लार्क अगर मैच में खेलते हैं, तो उन्हें भारतीय टीम को जल्दी आउट करने के लिए स्ट्रैटेजी तैयार करनी होगी। एडिलेड का मैदान माइकल क्लार्क के लिए काफी लकी रहा है। यहां उन्होंने 9 टेस्ट खेले हैँ और सर्वाधिक 1279 रन बनाए हैं, जिसमें शानदार छह शतकीय पारियां शामिल हैं। इस दौरान उनका एवरेज लगभग सौ (98.38) का है। एडिलेड की पिच अपेक्षाकृत भारतीय पिचों से तेज मानी जाती है। ऐसे में, कंगारू बल्लेबाजों के लिए स्पिन भी मध्यम गति की तेज गेंद होगी।
आगे क्लिक कर पढ़ें, अन्य चार ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के बारे में जो बन सकते हैं टीम इंडिया के लिए खतरा...