पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीम इंडिया के स्टैंड इन कप्तान विराट कोहली ने एडिलेड टेस्ट की दूसरी पारी में भी सेंचु��

कप्तानी डेब्यू में ही कोहली ने तोड़ दिए आधा दर्जन रिकॉर्ड, देखें वीडियो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एडिलेड. टीम इंडिया के स्टैंड-इन कप्तान विराट कोहली ने एडिलेड टेस्ट की दूसरी पारी में भी सेंचुरी लगाई। इस टेस्ट मैच में 256 रन बनाकर वे बतौर कप्तान डेब्यू मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 46 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ नया कीर्तिमान स्थापित किया।

बतौर कप्तान डेब्यू मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे न्यूजीलैंड के ग्राहम डाउलिंग। उन्होंने 22 फरवरी 1968 को इंडिया के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट मैच में 244 रन (239+5) बनाए थे। कोहली ने इस कीर्तिमान को भी अपने नाम कर लिया।