पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Virender Sehwag Latest Cricket News In Hindi

लोकल मैचों के 'सर' जडेजा बने वीरेंद्र सहवाग, 20 गेंदों में ठोके 48 रन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. टीम इंडिया के पूर्व वीरेंद्र सहवाग वापसी के लिए बेताब हैं। अपना फॉर्म सुधारने के लिए वे क्रिकेट खेलने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। आईपीएल सीजन से पहले खुद को तैयार करने के लिए वे डी वाय पाटिल टी-20 कप में कॉम्पट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल की ओर से उतरे हैं।
बुधवार शाम हुए मुकाबले में सहवाग ने ताबड़तोड़ फॉर्म दिखाते हुए कुल 20 गेंदों में 48 रन बनाए। जैसे न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में रविंद्र जडेजा ने मैच टाई करवाया था, कुछ वैसे ही उनकी इसी तेज-तर्रार पारी ने उनकी टीम को मैच टाई करवाने में मदद की।
ग्रुप सी मुकाबले में उन्होंने मुंबई कस्टम्स टीम के के खिलाफ मुकाबले में पहले ही ओवर में 15 रन बना लिए थे। मैच के तीसरे ओवर में आदित्य धूमल की गेंदबाजी पर उन्होंने 18 रन बनाए। चौथा ओवर खत्म होते-होते वीरू ने कुल 20 गेंदों में 48 रन बना लिए थे। उसके बाद उनका ध्यान टूट गया। उन्हें अल्पेश रामजानी ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन रवाना किया।
मुंबई कस्टम्स टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 184 रन बनाए थे। उसके लिए सचिन वाघ ने नाबाद 67 रन की पारी खेली। जवाब में सीएजी की टीम ने 8 विकेट पर 184 रन बनाए और मैच टाई हो गया। सहवाग उनकी टीम के लिए हाई स्कोरर रहे। इस टाई मैच के कारण दोनों ही टीमें क्वार्टरफाइनल दौर तक पहुंच गईं।
सहवाग भले ही मैच में पचासा पूरा करने से चूक गए, लेकिन उन्होंने जिस रफ्तार से रन बटोरे वह उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में जरूर कारगर साबित होगा। उल्लेखनीय है कि सहवाग को पूर्व दिग्गजों ने हर लेवल पर रन बनाने की सलाह दी थी। वे उसी सलाह पर अमल करते नजर आ रहे हैं।
इस टी-20 टूर्नामेंट में अंडर-19 टीम के स्टार उन्मुक्त चंद, मनन वोहरा, जसप्रीत बुमराह और अभिषेक नायर भी खेल रहे हैं। इनके अलावा टीम से बाहर चल रहे यूसुफ पठान और पार्थिव पटेल भी इस टूर्नामेंट में सक्रिय हैं।
आगे क्लिक कर पढ़िए, 2 करोड़ का तमगा, कहीं सहवाग के लिए खतरा तो नहीं?