नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर डब्ल्यू वी रमन को के के आर का बैटिंग कोच बनाया गया है। शाहरुख की टीम का अभी तक आइपीएल में मिला-जुला प्रदर्शन रहा है। 2012 में कोलकाता की टीम पहली बार आइपीएल की विजेता बनी थी। इसके अलावा टीम आइपीएल के 8 सत्रों में केवल 2 बार ही चैंपियंस लीग टी-ट्वंटी के लिए क्वालीफाई कर सकी है।
इस बीच टीम के मालिक शाहरुख खान ने टीम को चैंपियन बनाने के लिए कभी कोच बदला तो कभी कप्तान। लेकिन इन सबसे किंग खान को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली। 2012 में जब टीम चैंपियन बनी तो उसके कप्तान
गौतम गंभीर और कोच ट्रेवल बेलिस थे। जो अभी भी टीम के साथ बने हुए हैं।
शाहरुख खान ने आगामी आइपीएल सीजन की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। इस बार भारतीय क्रिकेट टीम के हिस्सा रह चुके पूर्व खिलाड़ी डब्ल्यू वी रमन को बैटिंग कोच बनाया गया है।
आगे की स्लाइड में क्लिक कर पढ़ें रमन का कोचिंग करियर...