शिखर धवन से उलझते डेविड वार्नर।
एडिलेड. अब तक शांत दिखे मैच में पहली बार गहमागहमी देखने को मिली। मैदान पर डेविड वार्नर और शिखर धवन के बीच बहसबाजी देखने को मिली। दोनों आपस में इतने उलझ गए कि अंपायरों को बीच-बचाव करना पड़ा।
नोबॉल से हुआ विवाद
यह वाकया ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के 34वें ओवर में देखने को मिला। वरुण आरोन ने ओपनर डेविड वार्नर को क्लीन बोल्ड किया। युवा आरोन इस विकेट पर उत्साहित थे और उन्होंने चिल्लाकर उसका जश्न मनाया। अंपायरों ने नोबॉल चेक की और गेंद गलत निकली।
वार्नर बाउंड्री तक पहुंच गए थे, लेकिन नोबॉल होने के बाद अंपायर ने उन्हें बैटिंग के लिए वापस बुला लिया। वार्नर ने लौटते समय आरोन को चुप रहने के लिए कहा। इस बात पर भारतीय फील्डर शिखर धवन गुस्सा गए और वार्नर से उलझ पड़े। अंपायरों ने मुश्किल से दोनों को अलग किया।
आगे क्लिक कर तस्वीरों में देखिए, पूरा झगड़ा