पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Virat Kohli, Shikhar Dhawan And David Warner Fined

महंगा पड़ा मैदान पर झगड़ना, वार्नर-विराट-शिखर पर लगा दिया जुर्माना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: मैच के दौरान वार्नर के कमेंट को लेकर आमने-सामने हुए खिलाड़ी।
दुबई. ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वार्नर और भारत के कार्यवाहक कप्तान विराट कोहली तथा शिखर धवन पर एडिलेड में पहले टेस्ट के चौथे दिन आईसीसी आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया है। वार्नर और शिखर पर दूसरे सत्र के दौरान हुई घटना के लिए क्रमश: 15 और 30 फीसदी मैच फीस का जुर्माना किया गया है।
आईसीसी बयान के अनुसार, विराट पर स्टम्प्स से पहले की घटना के लिए मैच फीस के 30 फीसदी का जुर्माना लगाया गया है। तीनों खिलाड़ियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी।
आगे क्लिक कर तस्वीरों में देखें पूरा माजरा