पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टी20 WC से पहले फीस विवाद: WI बोर्ड ने प्लेयर को दी टीम से बाहर करने की धमकी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किंग्सटन. वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड का पिछले कुछ समय से खिलाड़ियों के साथ चल रहा विवाद सुलझता नहीं दिख रहा है। अब बोर्ड ने खिलाड़ियों को भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में टीम से बाहर करने की धमकी दी है। बता दें कि वर्ल्ड कप 8 मार्च से शुरू होना है। ये है पूरा मामला...
- टी20 वर्ल्ड कप के लिए वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड (WICB) ने मैच फीस में कटौती की है।
- इससे कुछ खिलाड़ी सहमत नहीं है, इसी पर बोर्ड ने नाराजगी जाहिर की है।
- वेस्ट इंडीज के टी20 कैप्टन डैरेन सैमी ने बोर्ड को लिखे लेटर में कहा था कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए बोर्ड ने जो वित्तीय मापदंड रखे हैं उन्हें माना नहीं जा सकता।
- अब बोर्ड ने बगावत करने वाले सभी खिलाड़ियों को टीम से बार करने की धमकी दी है।
- बोर्ड के अनुसार यदि संडे तक फीस मामले में खिलाड़ी अपनी सहमति नहीं देते हैं तो उन्हें टीम से बाहर कर दिया जाएगा।
- गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कर के लिए वेस्ट इंडीज टीम का एलान हो चुका है, जिसमें क्रिस गेल और कीरन पोलार्ड जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं।
खबरें और भी हैं...