पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • When Indian Cricketers Fun With Former Captain Sourav Ganguly

जब पूरी टीम ने गांगुली को बना दिया था 'अप्रैल फूल', पढ़ें कुछ ऐसे ही किस्से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: सौरव गांगुली
खेल डेस्क. सौरव गांगुली से तो सभी परिचित हैं। वे एक ऐसे कप्तान माने जाते हैं, जो टीम के खिलाड़ियों में अनुशासन देखना पसंद करते थे। क्या आपको पता है, उन्हीं के अनुशासित साथियों ने एकबार उनका जमकर मजाक बनाया था। सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान थे, तब एक बार पूरी टीम ने मिलकर उन्हें अप्रैल फूल बनाने का तय किया और इस काम में सफल भी रहे।
> यह खबर हम आप तक गोल्डन मेमोरी सीरीज के तहत पहुंचा रहे हैं। इस सीरीज में आपने अब तक सचिन द्वारा पत्नी डॉ. अंजलि को दिया गया मेमोरेबल 'गिफ्ट' और सिक्सर किंग युवराज सिंह को नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा ट्रेनिंग देने से मना करने वाली खबर पढ़ी।
मीडिया के बहाने मना लिया 'अप्रैल फूल'
सभी खिलाड़ियों ने सौरव से कहा कि उन्होंने मीडिया को बयान दिया है कि हरभजन सिंह खेल को लेकर गंभीर नहीं हैं और युवराज का ध्यान कहीं और रहता है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने इतनी गंभीरता से यह बात कही कि गांगुली ने वह गलती भी मान ली, जिसे उन्होंने किया ही नहीं था। फिर क्या था, यह मामला सुनकर गांगुली बहुत देर तक सफाई देते रहे। बाद में उन्हें सच्चाई बताई गई।
सौरभ गांगुली के रिकॉर्ड
> 133 टेस्ट में 42.17 की औसत से 7212 रन, 16 शतक।
> 311 वनडे मैचों में 41.02 की औसत से 11363 रन और 22 शतक।
> सौरव ने 49 टेस्टों में भारत का नेतृत्व किया और 21 मैच जिताए।
> दुनियां के तीसरे ऐसे बल्लेबाज जिन्होंने अपने पहले ही टेस्ट में शतक जमाया।
> 183 रनों का सर्वाधिक स्कोर।
> दस हजार रन बनाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज।
> सौरभ ने वनडे में राहुल द्रविड़ के साथ मिलकर 318 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की है जो आज भी दुनियां की दूसरी सबसे बड़ी वनडे साझेदारी है।
> वनडे में प्रथम विकेट के लिए सचिन के साथ मिलकर सर्वाधिक शतकीय(26) और अर्धशतकीय साझेदारी (44)।
> वनडे इतिहास में 10,000 रन, 100 विकेट और 100 कैच लेने वाले तीसरे खिलाड़ी।
> 2004 में सौरभ गांगुली को पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
आगे क्लिक कर पढ़ें, 'जब सचिन ने कहा घर वापस भेज दूंगा'