पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवी का टूटेगा पुणे वारियर्स से नाता?

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्‍ली। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डीन जोंस ने कहा है कि आउट ऑफ फॉर्म चल रहे युवराज सिंह अगले सत्र में पुणे वारियर्स टीम से बाहर हो सकते हैं। युवराज ने आईपीएल-6 में अभी तक अपने प्रदर्शन से बेहद निराश किया है। ऑलराउंडर युवी ने बल्ले और गेंद दोनों से ही अब तक खराब प्रदर्शन किया है। उन्होंने टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी पुणे के लिए 10 मैचों में 6.86 के बेहद खराब इकॉनोमी रेट से 172 रन बनाए हैं जिसमें 34 रनों की पारी सर्वाधिक है। आईपीएल के अगले सत्र के लिए 2014 में नए सिरे से होने वाली नीलामी में सभी टीमें दो से तीन भारतीय और इतने ही विदेशी खिलाड़ी अपने पास रख सकती हैं। जोंस ने एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि सूत्रों के अनुसार पुणे वारियर्स मौजूदा टीम में से केवल एक ही खिलाड़ी को रखना चाहेगी। ऐसे में युवी का अगले सत्र में वारियर्स से नाता टूट सकता है।
फारुख इंजीनियर ने कहा कि युवी संभवत: कप्तानी छीने जाने से निराश हैं और संभवत: इसी कारण उनका प्रदर्शन प्रभावित हो रहा है। पुणे में पहले एंजेलो मैथ्यूज,उसके बाद रोस टेलर और आरोन फिंच को कप्तान बनाया गया लेकिन युवी को फिर भी कप्तानी नहीं सौंपी गई।
एक भी अर्धशतक नहीं
दस मैचों में एक भी अर्धशतक नहीं, सबसे बड़ा उनका व्यक्तिगत स्कोर 34 रन है जो उन्होंने किंग्स इलेवन के खिलाफ बनाया था। उन्होंने इसके अलावा 31, 28*,24,16,15,5,2 और 1 रन बनाए।
आज की खास खबरें