पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Yuvraj Singh Hits Century In Ranji Trophy Match

वर्ल्ड कप से बाहर हुए युवराज, रणजी ट्रॉफी ओपनर में ठोकी सेंचुरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंचुरी लगाने के बाद पंजाब के युवराज सिंह
पटियाला. सिलेक्टर्स द्वारा वर्ल्ड कप टीम से नजरअंदाज किए जाने के बाद स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह फॉर्म में लौट आए हैं। यहां ध्रुवे पंडोवे स्टेडियम में हुए रणजी ट्रॉफी मुकाबले में युवराज ने बेहतरीन सेंचुरी लगाकर पंजाब टीम को 120 रन से जीत दिलाई।

युवराज ने हरियाणा के खिलाफ मैच में 160 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौके व 5 छक्के जड़ते हुए 130 रन की पारी खेली। फर्स्ट इनिंग में भी उन्होंने 59 रन बनाए थे। अपनी मैच विनिंग पारियों से उन्होंने दिखा दिया कि अब भी उनमें क्रिकेट बाकी है।

युवराज की सेंचुरी के दम पर पंजाब ने हरियाणा के सामने 321 रन का टारगेट रखा। जवाब में हरियाणा की दूसरी पारी 200 रन पर ऑलआउट हो गई।

विजय हजारे ट्रॉफी में रहे थे फ्लॉप

युवराज सिंह ने रणजी सीजन के पहले मुकाबले में तो सेंचुरी लगा ली, लेकिन इससे पहले हुई विजय हजारे ट्रॉफी में वे बुरी तरह फ्लॉप रहे। उन्होंने 9 मैचों की 8 पारियों में 29.14 के घटिया औसत से कुल 204 रन बनाए। उनका हाई स्कोर 56 रन का रहा, जो कि उन्होंने 21 नवंबर को सर्विसेस टीम के खिलाफ मैच में बनाया।

गेंदबाजी में भी वे कुछ खास नहीं कर सके। 9 मैचों में उन्होंने 32.25 के औसत से कुल 4 विकेट चटकाए। उनका बेस्ट प्रदर्शन 2/21 का रहा।