खेल डेस्क. जिंदगी जीना किसे कहते हैं, यह बात कोई युवराज सिंह से सीखे। टीम चाहे हारती रहे, उन्हें नेशनल टीम से धक्के मार कर निकाला ही क्यों न गया हो, फिर भी वे पार्टी करने में मस्त हैं।
उनके इस अंदाज ने खेल प्रेमियों को चौंका दिया है। हाल ही में पुणे वारियर्स को कोलकाता नाइटराइडर्स के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। हार भी ऐसी कि अपने ही घरेलू मैदान पर पुणे की टीम बड़े अंतर से ढेर हो गई।
खुद युवराज का परफॉर्मेंस मैच में बेहद लचर रहा। वे महज 1 रन बना कर एल बालाजी का शिकार बने। इन सबके बावजूद युवी के जोश में कहीं कमी नहीं आई है।
टीम इंडिया के पार्टी ब्वॉय युवराज का बिंदास अंदाज ट्विटर पर देखने को मिला।
उन्होंने सबसे पहले तो अपनी एक पार्टी पिक पोस्ट की। उसके बाद जब खेल प्रेमियों ने उनकी पार्टी लाइफ पर सवाल खड़े करते हुए तानों की झड़ी लगाई तो युवी ने उन आलोचनाओं का स्वागत भी खुले दिल से किया।
जिन यूजर्स ने युवराज को इस पार्टी के लिए लताड़ा, उन्होंने उन गुस्से से भरी ट्वीट्स को प्रमोट कर दिया।
युवराज ने गुरुवार का मैच हारने के बाद ट्विटर पर पोस्ट किया, "अपने साथियों के साथ पुणे के ऑलिव रेस्त्रां में हूं। क्या शानदार जगह है। यहां पार्टी का मजा आ गया।"
उनकी इस पोस्ट के जवाब में पीयुष प्रकाश नाम के यूजर ने लिखा, "मेरे भाई, पहले क्रिकेट खेल लो ढंग से।"
एक यूजर ने लिखा, "युवराज सिंह जैसी पार्टियां कर रहे हैं, उसे देख कर सेलेक्टर्स के फैसले पर कोई अफसोस नहीं। इन्हीं कारणों से वे चैंपियंस ट्रॉफी नहीं खेल रहे।"
गौरव मेहता नाम के यूजर ने युवी को सलाह देते हुए लिखा, "डियर यह समय अपने परफॉर्मेंस पर मेहनत करने का है। ऐसी पार्टीज के लिए तो जिंदगी पड़ी है, लेकिन यदि अब सेलेक्शन नहीं हुआ तो कभी नेशनल टीम में वापसी नहीं कर सकोगे।"
युवराज ने इन सभी आलोचनाओं को सिर आंखों पर रखते हुए री-ट्वीट किया।
युवराज सिंह एक पार्टी एनिमल हैं, यह बात जगजाहिर है। आगे क्लिक कर देखिए उनकी पार्टीज की कुछ खास झलकियां...