पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Zimbabwe Refused To Play Test Match Against South Africa

जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट खेलने से किया इंकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरारे। खिलाड़ियों की हड़ताल और गंभीर फाइनेंशियल दिक्कतों के चलते जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलने से इंकार कर दिया है।
जिम्बाब्वे क्रिकेट के प्रवक्ता लवमोर बांडा ने कहा कि जिम्बाब्वे इस प्रस्ताव को स्वीकार करने की स्थिति में नहीं है। इसकी बजाय वह अगस्त में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट और एक वनडे मैचों की श्रृंखला खेलेगा।
खबरों के मुताबिक जिम्बाब्वे के खिलाड़ी भुगतान नहीं होने के कारण पिछले साल से हड़ताल पर है। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने श्रीलंका और अफगानिस्तान का दौरा भी रद्द कर दिया था।