नई दिल्ली। भारतीय स्टार शटलर साइना नेहवाल सैयद मोदी इंडियन ग्रां पी गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपनी खिताबी जीत की बदौलत रैकिंग में दो स्थान की छलांग लगाने में सफल रहीं।
लंदन ओलंपिक कांस्य पद विजेता साइना की बीते 15 माह में यह पहली जीत थी। वे इससे पहले मलेशियन ओपन सुपर सीरीज के दूसरे राउंड में बाहर होकर नवें स्थान पर खिसक गईं थी, लेकिन लखनऊ में ग्रां प्री चैंपियनशिप में खिताब जीतने की बदौलत अपने वे सातवें नंबर पर पहुंच गई हैं।
भारत की युवा शटलर पीवी सिंधु टॉप 10 में वापसी करने में सफल रहीं। सिंधु ने गत वर्ष शानदार प्रदर्शन किया था।
पुरुष वर्ग में भारत के ही के. श्रीकांत 10 स्थान की छलांग लगाकर टॉप 20 में आ गए हैं।
आगे की स्लाइड में क्लिक कर पढ़ें रूई और वेई रैंकिंग में टॉप पर कायम...