पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौटीं साइना, राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में मचाएंगी धमाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैदराबाद। मुझे लगता है कि मैं अपनी सर्वश्रेष्ठ फार्म में लौट चुकी हूं। मुझे इस फॉर्म को बरकरार रखना है ताकि इस साल होने वाले राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों से पहले खुद को अच्छी लय में रह सकूं। इंडिया ओपन के दौरान करीबी मैच जीतने से उनका आत्मविश्वास लौटा है। सैयद मोदी इंडियन ओपन ग्रां प्री गोल्ड का खिताब जीतकर वापस लौटी साइना ने ये बातें कहीं।
लंबे समय के खिताबी सूखे को समाप्त करने के बाद भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने कहा कि वह अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौट चुकी हैं और इस साल होने वाले बड़े टूर्नामेंटों से पहले खुद को अच्छी लय में रखने के लिए वह चुनिंदा टूर्नामेंटों में खेलेंगी। साइना ने पिछले हफ्ते हमवतन पीवी सिंधू को हराकर सैयद मोदी इंडियन ओपन ग्रां प्री गोल्ड का खिताब जीता था।
साइना ने लखनऊ से लौटने के बाद कहा, मैं काफी अच्छा महसूस कर रही हूं। कई कारणों से पिछले साल मेरा प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। लेकिन इस साल मैंने अच्छी शुरूआत की है। मलेशिया ओपन में भी मैं काफी अच्छा खेली। मुझे अपने खेल में अंतर नजर आ रहा है।
उन्होंने कहा, यह काफी अच्छा मैच था। सिंधु काफी अच्छा खेल रही थी। उसके खिलाफ इतना शानदार मैच खेलना बहुत अच्छा था। भारत की इस शीर्ष खिलाड़ी ने इस दौरान अपने मेंटर और मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद को भी धन्यवाद दिया। सिंधू के खिलाफ मुकाबले के बारे में पूछने पर साइना ने कहा कि वह उनके लिए किसी अन्य विरोधी की तरह थी। सिंधु और साइना के फाइनल मैच के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें- सिंधु को हराकर साइना नेहवाल ने इंडियन ग्रांपी गोल्ड का जीता खिताब