केप टाउन। मिस्र के काहिरा में स्थित अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में अगले महीने अफ्रीका के दो प्रमुख फुटबॉल क्लबों के बीच अफ्रीकन सुपर कप टूर्नामेंट आयोजित होगा। वर्ष 2012 में पोर्ट सइद शहर में आयोजित फुटबॉल मैच के दौरान हुई हिंसा में करीब 70 लोगों की मौत हो गई थी।
टूर्नामेंट में मिस्र के अफ्रीकन चैंपियनशिप लीग के विजेता क्लब अल एहली और कनफेडरेशन कप चैंपियन टयूनिशिया की फैक्सियन के बीच 22 फरवरी को मुकाबला होगा।
काहिरा के 75 हजार दर्शक क्षमता वाले इस स्टेडियम में आयोजित होने वाला यह सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट माना जा रहा है।
सीएएफ ने हालांकि अफ्रीकन चैंपियनशिप के दौरान दर्शकों की संख्या को सीमित करने को लेकर कोई विवरण नहीं दिया है।