पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Cristiano Ronaldo Reveals Girlfriend Irina Shayk Keeps 'stealing' His CR7 Boxers

रोनाल्डो ने सुपर मॉडल इरिना को किया डंप, अब TV प्रेजेंटर से लड़ा रहे इश्क

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांतो एंटोनियो. पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इरिना शायक के साथ ब्रेकअप हो गया है। मीडिया सूत्रों की मानें तो वह फिलहाल पुर्तगाल की ही 26 साल की खूबसूरत टीवी प्रेजेंटर लुसिया विलेलोन उनकी नई प्रेमिका हैं। उल्लेखनीय है कि रोनाल्डो और सुपरमॉडल इरिना 2010 से रिलेशनशिप में थे और उम्मीद लगाई जा रही थी कि यह जोड़ी जल्द ही शादी करेगी।
टीवी प्रेजेंटर ने सोशल साइट पर पोस्ट की तस्वीर
इस बात को तब और तुल मिल गया, जब स्पोर्ट्स प्रेजेंटर ने रोनाल्डो के साथ वैलन डी ऑर ट्रॉफी के साथ वाली तस्वीर सोशल साइट पर पोस्ट कर दी। फोटो पर 25 हजार लाइक्स और 3 हजार से अधिक कमेंट्स आए हैं। अधिकतर ने इस नए लव कपल को बधाई दी है।
हॉट फोटोशूट से चर्चा में इरिना
जहां रोनाल्डो अपनी नई प्रेमिका को लेकर चर्चा में हैं, वहीं पूर्व गर्लफ्रेंड इरिना शायक ने एक स्पोर्ट्स पत्रिका के लिए हॉट फोटोशूट करवाया है। सोमवार को करवाया गया फोटोशूट सोशल साइट पर खूब शेयर हो रहा है। बात दें कि इरिना शायक ने 2014 में हॉलीवुड के लिए डेब्यू किया था। रूस की सुपरमॉडल इरिना के को-स्टार 'द रॉक' ड्वेन जॉनसन थे। यह फिल्म सुपरहिट रही थी।
दिसंबर में दिखाई दिए थे अंतिम बार साथ
हाल ही में मैदान पर विपक्षी फुटबॉलर को किक मारने के कारण एक मैच का प्रतिबंध झेलने वाले रोनाल्डा और इरिना शायक दिसंबर, 2014 में आखिरी बार साथ दिखाई दिए थे। उसके बाद से दोनों पब्लिकली नहीं दिखे, जबकि 5 फरवरी को रोनाल्डो ने अपना 30वां जन्मदिन मनाया। इस पार्टी में भी इरिना नहीं आईं थी। 2010 के बाद से यह पहला मौका था, जब रोनाल्डो की किसी पार्टी में इरिना नहीं आईं।
आगे क्लिक कर देखें, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और इरिना शायक के सुखद पलों की फोटोज...