फोटो: मैच जीतने के बाद सेल्फी लेते जहीर-सचिन और युवराज सिंह।
कोच्चि. सचिन तेंडुलकर की टीम
केरल ब्लास्टर्स ने सेमीफाइनल के पहले चरण में चेन्नईयिन एफसी को 3-0 से हराया। सेमीफाइनल का दूसरा चरण चेन्नई में 16 दिसंबर को होगा। अब फाइनल की उम्मीदें कायम रखने के लिए चेन्नई की टीम को बड़े अंतर से मैच जीतना होगा। खराब प्रदर्शन के कारण
टीम इंडिया से बाहर चल रहे जहीर और युवराज सिंह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर के साथ मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे हुए थे।
चेन्नई ने लीग मैचों में केरल को 2-1 और 1-0 से हराया था। सेमीफाइनल के पहले चरण में उसकी एक चली। 61 हजार दर्शकों की उपस्थिति में केरल ने चेन्नई के डिफेंस को तहसनहस कर दिया। सचिन तेंडुलकर की टीम केरल के लिए इशफाक अहमद ने 27वें, कप्तान इयान ह्यूम ने 29वें और सुशांत मैथ्यू ने 90वें मिनट में गोल किए। इशफाक ने गोल करने के जश्न में अपनी जर्सी उतार दी जिसके लिए उन्हें पीला कार्ड दिखाया गया।
आगे क्लिक कर देखें, मैच सेलिब्रेशन के दौरान की सचिन-युवी-जहीर की तस्वीरें