फोटो: लियोनेल मैसी।
बार्सिलोना. स्टार फुटबॉलर लियोनेल मैसी ने ला लीगा के चार मैचों में अपनी तीसरी हैट्रिक लगाकर इस्पानयोल क्लब के खिलाफ बार्सिलोना को 5-1 से शानदार जीत दिला दी। इसके साथ ही मैसी लीग में
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की सबसे ज्यादा हैट्रिक के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं। रोनाल्डो ने शनिवार को ही 23वीं हैट्रिक जमाई थी, वहीं मैसी की यह 21वीं हैट्रिक है।
400 गोल का आंकड़ा किया पार
मैसी ने साथ ही बार्सिलोना की ओर से 400 गोल के आंकड़े को पार कर लिया है। उनके इस क्लब की ओर से कुल 402 गोल हो गए हैं। मैसी ने 45वें, 50वें और 81वें मिनट में गोल किए। पिक्वे ने 53वें तथा पेड्रो ने 77वें मिनट में गोल दागे। मैच में पहला गोल इस्पानयोल क्लब ने ही किया था। गार्सिया ने 13वें मिनट में गोल दागा।
पांच-एक से दर्ज की जीत
इसके बाद बार्सिलोना ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक समय-समय पर गोल करते रहे और 5-1 से शानदार जीत दर्ज की। इनमें से तीन गोल मैसी ने दागे। ला लीगा की अंक तालिका में अब बार्सिलोना 34 अंकों के साथ एटलेटिको मैड्रिड को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है और अब वे शीर्ष पर मौजूद रियाल मैड्रिड से बस दो अंक पीछे हैं।
आगे क्लिक कर जानें, ला लिगा प्वॉइंट टैली के बारे में