पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Lionel Messi\'s 400th Career Goal Complete, Barcelona Rout To Go Clear At The Top

मैसी ने दागा 400वां क्लब गोल, नेमार ने लगाई क्लब करियर की पहली हैट्रिक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गेंद गोल की ओर लेकर बढ़ते लियोनेल मैसी।
मैड्रिड. अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मैसी के क्लब करियर के 400वें गोल और नेमार के तीन गोलों की बदौलत स्पेन की क्लब बार्सिलोना ने आसानी से ग्रानाडा को 6-0 से हरा दिया। इस मैच का पहला गोल ब्राजील के नेमार ने किया। यह नेमार के क्लब करियर की पहली हैट्रिक है।
बार्सिलोना की ओर से इवान राकिटिक ने गोल दाग टीम की बढ़त 2-0 कर दी। इसके बाद नेमार ने हाफटाइम से ठीक पहले एक और गोल दाग दिया। हॉफ टाइम के बाद मैसी ने अपने क्लब करियर का 400वां गोल दाग बर्सिलोना को 4-0 की बढ़त दिला दी।
इसके बाद नेमार और मेसी ने एक-एक गोल और कर टीम को 6-0 की शानदार जीत दिलाई।