मैड्रिड. बार्सिलोना क्लब के लिए खेलने वाले अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मैसी इन दिनों किडनी में पथरी के कारण इलाज करा रहे हैं। क्लब की तरफ से मंगलवार को जारी एक बयान में बताया गया कि 5 बार वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए मैसी के बढ़ते दर्द के बाद सोमवार और मंगलवार को कई टेस्ट किए गए और डॉक्टर लगातार उनके दर्द में सुधार पर नजर लगाए हैं।