पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Champions Trophy Hockey: India Vs Netherlands Match Result

हॉकी : भारत ने नीदरलैंड्स को 18 साल बाद हराया, पहुंचा क्वार्टर फाइनल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: मैच जीतने के बाद जश्न मनाते भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी।
भुवनेश्वर. ओलिंपिक और वर्ल्ड कप उपविजेता नीदरलैंड्स को 3-2 से हरा भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में मंगलवार को सनसनीखेज जीत दर्ज की। भारत ने 1996 के ओलिंपिक क्वालिफायर के बाद पहली बार डच टीम को हराया। इस जीत से भारत अब बढ़े हुए मनोबल के साथ क्वार्टर फाइनल में खेलेगा। क्वार्टर फाइनल में उसका मुकाबला बेल्जियम से होगा। क्वार्टर फाइनल 11 दिसंबर को होंगे। भारत ने जर्मनी अर्जेंटीना से पूल-बी में मिली पिछली दो पराजयों के झटकों से उबरते हुए पहली जीत दर्ज की।
ऐसे जीता भारत
ओलिंपिकके लिए क्वालिफाई कर चुकी मेजबान टीम की श्रेष्ठता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने मैच में 3-1 की बढ़त बना ली थी। नीदरलैंड्स ने अपना दूसरा गोल 58वें मिनट में किया और आखिरी मिनटों में भारत पर काफी दबाव बनाया, लेकिन भारत ने इस बार पिछले मैचों की गलतियों को नहीं दोहराया। पहले दो क्वार्टर गोलरहित रहने के बाद भारत ने 33वें मिनट में सुनील के मैदानी गोल से बढ़त बनाई, लेकिन वान डेर ने 36वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर डच टीम को बराबरी पर ला दिया।
चौथा क्वार्टर शुरू होते ही मनप्रीत ने 47वें मिनट में मैदानी गोलकर स्कोर 2-1 कर दिया। इसके दो मिनट बाद भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह का शॉट डच गोलकीपर को चकमा दे गया। तीसरा गोल होते ही भारतीय दर्शक उछल पड़े। नीदरलैंड्स ने 58वें मिनट में वान डेर के गोल से 2-3 क स्थिति की, लेकिन टीम को पराजय का सामना करना पड़ा।