पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दबंग मुंबई ने खोला जीत का खाता, कलिंगा लांसर्स को 2-1 से हराया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. दबंग मुंबई ने कलिंगा लांसर्स को हराकर एचआईएल में पहली जीत दर्ज की। उसने यह मुकाबला 2-1 से जीता। मुंबई की तरफ से जेरेमी हेवार्ड और हरमनप्रीत सिंह ने गोल दागे। कलिंगा की तरफ से एकमात्र गोल मोहम्मद आमिर खान ने किया। जेरेमी के 18वें मिनट में किए गए गोल की बदौलत हाफ टाइम तक 1-0 की बढ़त बना ली थी।
मैच के 42वें मिनट दोनों टीमों की तरफ से गोल हुए। हरमनप्रीत ने मुंबई और आमिर ने कलिंगा की तरफ से गोल किया। इसके बाद कोई भी गोल नहीं हो सका और दबंग मुंबई यह मैच जीत गया। इस जीत के बाद मुंबई छह मैचों में 12 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। कलिंगा लांसर्स सात मैचों में नौ अंकों के साथ सबसे निचले पायदान पर छठे स्थान पर है।

यूपी विजार्ड्स को 1-0 से हराया रांची रेज ने
कप्तान एश्ले जैक्सन के गोल से रांची रेज ने हॉकी इंडिया लीग में यूपी विजार्ड्स को 1-0 से हराया। अपने घरेलू मैदान पर खेले गए मैच में जीत के साथ रांची टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। सात मैचों से उसके 24 अंक हैं। रविवार को खेले गए पहले मैच में इंग्लैंड के जैक्सन ने 18वें मिनट में मैच का एकमात्र गोल दागा। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल मेजबान टीम की जीत तय की। पहले क्वार्टर में यूपी ने 70 फीसदी समय तक गेंद अपने नियंत्रण में रखी, लेिकन जीत उससे दूर रही।