मुंबई. जेपी पंजाब वॉरियर्स ने कोल इंडिया हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में दबंग मुंबई को उसी के घर में 5-1 से हरा दिया। पंजाब वॉरियर्स की 9 मैचों में यह 5वीं जीत है। वह 27 अंकों के साथ लीग तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है जबकि दबंग मुंबई आठ मैचों में 5वीं हार से छह टीमों की तालिका में सबसे निचले स्थान पर है। मुंबई के 19 अंक हैं...
- पंजाब ने मैच के शुरुआती तीनों क्वार्टर में गोल दागे जबकि चौथे क्वार्टर के अंतिम समय में मुंबई ने अपना एकमात्र गोल किया।
- मैच के 41वें मिनट में मुंबई के रोशन मिंज और 48वें मिनट में फ्लोरियन फुक्स को यलो कार्ड भी दिखाया गया। पूरे मैच के दौरान पंजाब की टीम हावी रही।