चैम्पियन्स ट्रॉफी सेमीफाइल मुकाबले में पकिस्तान ने भारत को 4-3 से हरा दिया। फाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला जर्मनी से होगा। वहीं तीसरे स्थान के मुकाबले में भारत को आस्ट्रेलिया से भिड़ना होगा।
पहला क्वार्टर रहा भारत के नाम
उम्मीद के अनुसार दोनों टीमों ने बेहद आक्रामक शुरुआत की। मैच के 11वें मिनट मेे भारत को मिले पहले पेनाल्टी कॉर्नर को ड्रैग फ्लिकर गुरजिंदर सिंह ने गोल में बदल दिया। पहले क्वार्टर के अंतिम मिनट में पाकिस्तान को मैच का पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला पर पाक टीम उसे गोल में बदलने में नाकामयाब रही। पहले क्वार्टर की समाप्ति तक
टीम इंडिया 1-0 से आगे थी।
दूसरे क्वार्टर में की पाकिस्तान ने जबरदस्त वापसी
दूसरा क्वार्टर शुरू होते ही पाकिस्तान ने पलटवार किया। मैच के 16वें मिनट में लगातार तीन हमलों को विफल करने के वाले भारतीय डिफेंस में अंतत: पाकिस्तानी आक्रमण ने सेंध लगा दी। इस मैदानी गोल की मदद से पाकिस्तान 1-1 की बराबरी पर आ गया। हाफ टाइम तक स्कोर यही रहा।
तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने किए 1-1 गोल
दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर जारी रही। तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही पाकिस्तान ने मैच में पहली बार बढ़त बनाई, जब वकास ने मैच के 32वें मिनट में गोल दागा। तीसरा हाफ खत्म होने के तीन मिनट पहले भारत ने एक बार फिर बराबरी कर ली। भारत के धर्मवीर ने टीम के लिए पहला मैदानी गोल किया। तीसरे हाफ की समाप्ति तक स्कोर 2-2 ही रहा।
अंतिम मिटनों की कमजोरी फिर सामने आई
मैच के 50वें मिनट में पाकिस्तान के इरफान ने एक बार फिर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। जब उन्होंने बेहद चालाकी से पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदल दिया। दो मिनट बाद ही भारत के निकिन ने शानदारा मैदानी गोल करके एक बार फिर स्कोर बराबर कर दिया। अंतिम मिनटों में पाकिस्तान ने हमले तेज कर दिए। उसे इसका फायदा भी मिला। मैच खत्म होने के दो मिनट पहले कादिर ने अपनी टीम के लिए निर्णायक गोल कर भारतीय टीम से एशियन गेम्स फाइनल में मिली हार का बदला ले लिया। हालांकि, अंतिम मिनट में भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला पर
टीम इंडिया इसका फायदा नहीं उठा सकी।
आगे की स्लाइड्स में देखें पाकिस्तानी खिलाड़ियों के जश्न की PHOTO