पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हॉकीः भारत को हराकर अभद्र हुए पाकिस्तानी खिलाड़ी, भद्दे इशारों पर मचा बवाल

चैंपियंस ट्राफीः जीते तो दर्शकों को भद्दे इशारे और गालियां देने लगे पाकिस्तानी खिलाड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटोः दर्शकों की ओर अभद्र इशारा करता पाकिस्तानी खिलाड़ी।)
भुवनेश्वर. चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को हराने के बाद अशिष्ट व्यवहार करने के मामले में दो पाकिस्तानी खिलाड़ियों को सस्पेंड करते हुए उनके फाइनल मैच खेलने पर रोक लगा दी है। इस बात की पुष्टि हॉकी इंडिया के मीडिया मैनेजर अभिषेक महाजन ने की। उन्होंने Dainikbhaskar.com को बताया कि सस्पेंड होने वाले खिलाड़ियों के नाम मोहम्मद तौसीक और अली अमजद हैं। भारत ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बर्ताव पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी।
नाराज हॉकी इंडिया के अध्यक्ष नरेन्द्र बत्रा ने कहा था, "हमें पाकिस्तानी संघ से बिना शर्त माफी चाहिए। मैं इंंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन की प्रतिक्रिया से हैरान हूं। हमने फैसला किया है कि अगर पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो मार्च से इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन की ओर से होने वाले किसी टूर्नामेंट का आयोजन भारत में नहीं होगा। इसमें 2018 पुरुष वर्ल्ड कप भी शामिल है।" बता दें कि इंटरनेशनल फेडरेशन ने कहा था कि इस मामले में कार्रवाई की जरूरत नहीं है।
जीतने पर दर्शकों को भद्दे इशारे करने के साथ गालियां देने लगे पाकिस्तानी खिलाड़ी
चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत पर जीत के बाद शनिवार को पाकिस्तानी खिलाड़ी इतने अनियंत्रित हो गए कि वे स्टेडियम में बैठे दर्शकों से अभद्रता करने लगे। जीत के जश्न में पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने खेल भावना की धज्जियां उड़ा दी। इन खिलाड़ियों ने पहले तो टी-शर्ट उतारी, फिर डांस करते-करते दर्शकों को गालियां देने लगे और अभद्र इशारे किए। हॉकी इंडिया के महासचिव नरेंद्र बत्रा ने कहा, "हमने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के इस बर्ताव की शिकायत की है। यह खेल भावना और आचार संहिता का उल्लंघन है।" टूर्नामेंट के डायरेक्टर वियर्ट डॉयर ने कहा, "मैंने पाकिस्तानी कोच शहनाज शेख से बात की है। उन्होंने अपने खिलाड़ियों की ओर से माफी मांग ली है और कहा कि दोबारा ऐसा नहीं होगा। इसलिए मैंने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने का फैसला लिया है।"
ऐसा व्यवहार उचित नहींः राजपाल सिंह
वहीं, भारतीय पूर्व कप्तान राजपाल सिंह ने कहा कि यह पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए शर्म की बात है। दर्शकों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए।
100 सेकंड पहले हुए गोल से हारा भारत
आखिरी मिनटों में गोल ने शनिवार को भारत से चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने का मौका छीन लिया। चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में उसे 4-3 से हराया। मेहमान टीम ने जब चौथा निर्णायक गोल किया, तब खेल में महज 100 सेकंड बाकी थे। इसके साथ ही इस 36 साल पुराने टूर्नामेंट के फाइनल में पहली बार पहुंचने की भारतीय उम्मीदों पर पानी फिर गया। पाक 16 साल बाद फाइनल में पहुंचा है।
चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी के सेमीफाइनल में भारत को हराने के बाद टी-शर्ट उतारकर दर्शकों को गालियां देकर जीत का जश्न मनाने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों को सोशल मीडिया पर गालियां मिल रही हैं। भारतीय खेल प्रेमी उनकी खेल भावना को आहत करने वाली हरकतों को अनर्गल तो बता ही रहे हैं, साथ ही अपने अंदाज में जमकर उन्हें लताड़ भी लगा रहे हैं।
आगे तस्वीरों में देखें, कैसे पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने उड़ाई खेल भावना की खिल्ली...