फोटो: बेल्जियम के खिलाफ गोल करने के बाद जश्न मनाते भारतीय खिलाड़ी।
भुवनेश्वर. भारत ने दो गोल से पिछड़ने के बाद जबर्दस्त वापसी करते हुए बेल्जियम को रोमांचक क्वार्टर फाइनल में कलिंगा स्टेडियम में 4-2 से हरा दिया। इस जीत से वह सेमीफाइनल में पहुंच गया है, जहां उसका मुकाबला परंपरागत प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। यह मैच 13 दिसंबर को खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया-जर्मनी के बीच होगा। भारत ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत एक बार भी चैंपियंस ट्रॉफी नहीं जीत सका है।
पाक से रहना होगा सावधान
भारत के सामने अब सेमीफाइनल में पाकिस्तान की चुनौती होगी, जिसने उसे 2012 में मेलबोर्न में तीसरे स्थान के मैच में 3-2 से हराया था। इससे पहले भी भारत को पाकिस्तान से 2002, 2003 और 2004 में तीसरे स्थान के मैच में हार झेलनी पड़ी थी। भारत 1982 में जरूर पाकिस्तान को हराकर तीसरे स्थान पर पहुंचा था।
फिर दागे 4 गोल
रूपिंदरने 18वें, उथप्पा ने 27वें, आकाशदीप ने 41वें और धरमवीर ने 49वें मिनट में गोल दागे।
आगे क्लिक कर देखें, तस्वीरों में मैच का रोमांच