पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 17th Asian Games Incheon Stadium Latest Pics

2615.40 करोड़ रु. में बना है यह स्टेडियम, तस्वीरों में देखिए नजारे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(इंचियोन स्टेडियम।)
खेल डेस्क. 17वें एशियाई खेलों का आयोजन साउथ कोरिया के इंचियोन शहर में हो रहा है। इस महा-आयोजन के लिए साउथ कोरियाई सरकार ने पॉपुलस कंस्ट्रक्शन कंपनी की मदद से स्टेडियम का निर्माण करवाया है।

इस स्टेडियम का निर्माण 2011 में शुरू हुआ था। तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद पॉपुलस कंपनी ने इस स्टेडियम को नया रूप दिया।

हम आपको बता रहे हैं इस विशाल स्टेडियम से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स।

----> इस स्टेडियम के निर्माण में कोरियाई सरकार ने 2615.40 करोड़ रुपए (429 मिलियन डॉलर) खर्च किए हैं।

----> इस स्टेडियम में 60,000 दर्शक एक बार में इवेंट्स का लुत्फ उठा सकते हैं। एशियाई खेलों के बाद यहां दर्शकों के बैठने की संख्या को घटाकर 30,000 कर दिया जाएगा।

----> इस स्टेडियम में प्राकृतिक ऊर्जा का उपयोग करने के इंतजाम भी हैं। स्टेडियम में सोलर हीट और जमीन से निकलने वाली गर्मी का उपयोग पर ईको-फ्रेंडली एनर्जी सोर्स बनाए गए हैं।

----> एशियन गेम्स के खेल गांव में 20,000 एथलीट्स के रहने का इंतजाम किया गया है।

----> खिलाड़ियों के अलावा गेम्स देखने आने वाले विदेशी मेहमानों के लिए इंचियोन शहर में 44 नए होटल और लगभग 850 मोटल का निर्माण करवाया गया है।

आगे क्लिक कर देखिए, 17वें एशियन गेम्स का स्टेडियम और वहां जारी तैयारियां...